फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन

शराब पीने को रुपये न देने पर हमलावर हो गया गज्जू
पड़ोसियों ने घर में बंद किया तो कमरे में लगा दी आग
पड़ोसी की तहरीर पर हत्यारोपी पति पर रिपोर्ट दर्ज


फोटो-29,30,31,32

अमर उजाला ब्यूरो
रोजा(शाहजहांपुर)। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर बुधवार सुबह पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद भागने से पहले पड़ोसियों ने उसे मकान में बंद कर दिया, तो उसने कमरे में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया गया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। घटना की रिपोर्ट पड़ोसी आशीष वाजपेयी की तहरीर पर मृतका के पति के खिलाफ दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
मठिया कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय रामबेटी ने कुछ दिन पहले बकरा बेचा था। बकरा बिक्री के रुपयों पर ही उसके पति गजराज उर्फ गज्जू की नजर थी। उसने शराब पीने के लिए बुधवार सुबह लगभग 10 बजे रामबेटी से रुपये मांगे, तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर गज्जूू ने कहा कि बकरा बिक्री के जो रुपये हैं, वह लाकर दे दो लेकिन रामबेटी ने उन रुपयों को भी देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। गज्जूू ने पत्नी रामबेटी को खरी-खोटी सुनाईं तो उसने भी पति को जमकर लताड़ लगा दी। इस पर गज्जूू ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और रामबेटी के चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घर में हो रहे झगड़े पर पहले तो आस-पास के लोगों ने ध्यान नहीं दिया क्योंकि दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था लेकिन जब रामबेटी के चीखने की आवाज सुनी तो पड़ोसी आशीष वाजपेयी ने गज्जूू के घर में अपनी छत से देखा तो रामबेटी खून से लथपथ पड़ी थी, गज्जूू के हाथ में कुल्हाड़ी थी। आशीष के शोर मचाने पर गांव के और लोग आ गए, जिन्हें देखकर गज्जूू ने भागने की कोशिश की लेकिन मोहल्ले वालों ने उसे घर के अंदर बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद सूचना यूपी 100 व रोजा पुलिस को दी गई। वहीं घर में बंद गज्जूू ने कमरे में रजाई, गद्दा, कपड़ों में आग लगा दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर डीसी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दमकल यूनिट ने घर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बाद में सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा भी पहुंच गए और मामले की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए और डॉग स्क्वॉयड ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


पहली पत्नी मर चुकी है, बेटे कहीं बाहर कर रहे गुजर-बसर
रामबेटी मकान में अकेले पति गजराज उर्फ गज्जू के साथ रहती थी। रामबेटी के कोई संतान नहीं है। गज्जू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, उससे हुए दो बेटे कहीं बाहर काम करते हैं। गज्जू भी मंडी में चौकीदारी व तौल आदि काम करता है लेकिन शराब पीने का आदी है। रामबेटी घर में बकरियां पालती थी, ताकि उसे पति के भरोसे न रहना पड़े।
विज्ञापन


गज्जूू शराब के लिए रुपये मांग रहा था, पत्नी रामबेटी ने रुपये नहीं दिए, इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और गज्जूू ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके रामबेटी की हत्या कर दी। आरोपी पति को पकड़ लिया गया है। मामले की रिपोर्ट पड़ोसी आशीष वाजपेयी की ओर से दर्ज की गई है।
बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें