फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति चुगान की, खुदान कर बना दी गहरी खाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/बुग्गावाला। घाड़ क्षेत्र में अवैध खनन के लालच में माफिया नदियों को सीना चीर रहे हैं। हालत यह है कि जहां नियमानुसार केवल चार फीट गहरी चुगान की अनुमति है वहां 20-25 फीट गहरा खोद कर खनन सामग्री निकाली जा रही है। दिनभर सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों और डंपरों से अवैध खनन सामग्री ठिकाने लगाई जा रही है। यह सब गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से दिसंबर में जारी पट्टे पर हो रहा है।
विज्ञापन

बुग्गावाला क्षेत्र लंबे समय से खनन माफिया के लिए सफेद चांदी की खान साबित हो रहा है। प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी की रही हो, लेकिन यहां खनन का खेल कभी समाप्त नहीं हुआ। कहने को तो गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से नियमानुसार खनन का पट्टा जारी किया गया है, लेकिन मौके पर जो तस्वीर है उससे यह साबित नहीं होता कि खनन नियमों के अनुरूप हो रहा है। बुग्गावाला क्षेत्र की मोहंड रो नदी को दिए गए जख्म खनन माफिया की करतूतों की गवाही दे रहे हैं। यहां नदी को 20 फीट गहराई तक खोदकर हजारों ट्रैक्टर ट्रालियों से खनन सामग्री ढोई जा रही है। जबकि यहां मात्र चार फीट गहराई तक चुगान किया जा सकता है। ग्रामीणों की मानें तो माफिया खनन सामग्री को स्टोन क्रशरों पर स्टॉक करवाते हैं और फिर क्रशर करवाकर विभिन्न प्रदेशों में सप्लाई करते हैं।
कुछ वाहनों पर कार्रवाई कर जिम्मेदारी पूरी
खनन के इस खेल में सब कुछ नियोजित तरीके से हो रहा है। कहने को तो पुलिस प्रशासन प्रतिदिन एकाध वाहन सीज कर रही है, जबकि नदियों में रोजाना हजारों वाहनों से खनन सामग्री ठिकाने लगाई जा रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई महज दिखावा साबित हो रही है।
विज्ञापन

इनसेट
अब बदल दिया खनन का तरीका
माफिया खनन के खेल में तमाम पैंतरेबाजी अपना रहे हैं। पहले यहां जेसीबी से खनन हो रहा था, लेकिन जेसीबी सुर्खियों में न आ जाए। इसके लिए अब माफिया मजदूरों को लगाकर इत्मिनान से खनन सामग्री एकत्रित कर ट्रैक्टर ट्रालियों और डंपरों से गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं।
इनसेट
खनन कर रहे छह मजदूरों पर गिरी ढांग, दो घायल
बुग्गावाला। बंजारेवाला गांव के समीप मोहंड रो नदी में जारी खनन पट्टे पर बृहस्पतिवार तड़के नदी की ढांग खोद रहे छह मजदूर पर ढांग गिर गई। इनमें से एक की टांग टूट गई है। दूसरा घायल हो गया है। जबकि चार मजदूरों की सुरक्षित बाहर निकाला गया। माफिया ने दोनों मजदूरों का इलाज करवाकर मामला दबा दिया है। पुलिस भी ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से साफ इंकार कर रही है।
तड़के बंजारेवाला के छह ग्रामीण मोहंड रो नदी में ट्रैक्टर ट्रॉली में आरबीएम भरने पहुंच गए। बताया जा रहा है ट्रैक्टर मालिक लालच वश दिन निकलने से पहले ही ट्रैक्टर ट्राली में मजदूरों के साथ नदी में पहुंच गए थे। मजदूर जैसे ही खनन सामग्री निकालने लगे अंधेरे में ढांग छह मजदूरों के ऊपर गिर गई। इससे आसपास काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में सभी मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें एक मजदूर की टांग टूट गई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि खनन माफिया की ओर से मजदूरों का इलाज कराया गया है। जिसके बाद से परिजन माफिया के दबाव में हैं और किसी तरह की घटना से इंकार कर रहे हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष बुग्गावाला गोविंद कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
एक लोडर और डंपर सीज
सुल्तानपुर। अवैध खनन की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस ने बाड़ीटीप गांव के पास बाणगंगा में छापेमारी कर एक लोडर और एक डंपर चौकी में लाकर सीजकर दिया है। दोनों ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ भी पुलिस ने अवैध खनन सामग्री चोरी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बुधवार रात भिक्कमपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बाडीटीप गांव के पास बाणगंगा में अवैध खनन कर रहे हैं। इस पर चौकी प्रभारी आशुतोष चौहान ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान कुछ मजबूर खनन सामग्री निकाल रहे थे। पुलिस को आता देखकर कुल लोग अपने-अपने वाहन लेकर मौके से भाग निकले। जबकि एक लोडर और डंपर चालक अपने को फंसता देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने डंपर और लोडर को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी आशुतोष चौहान ने बताया कि लोडर और डंपर को सीज कर दिया है। साथ ही वाहनों के कागजों के आधार पर उनके मालिकों के खिलाफ अवैध खनन सामग्री चोरी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें