फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों के डर से छात्रा के स्कूल छोड़ने के मामले में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

शोहदों के डर से छात्रा के स्कूल छोड़ने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। छात्रा ने दो युवकों पर छेड़छाड़, नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर एसपी देहात से शिकायत की थी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने बृहस्पतिवार को एसपी देहात कार्यालय पहुंचकर दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि कॉलेज आते-जाते समय आसफनगर के दो युवक छेड़छाड़ करते हैं। एक दिन वह कॉलेज के लिए निकली तो रास्ते में ही दोनों युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने पर दोनों फरार हो गए थे। आरोप लगाया था कि इसके बाद वह एक दिन कॉलेज जा रही थी तो दोनों ने उसे रास्ते में रोककर जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली थी। यह फोटो दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम कर दिया। इसके बाद से उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों युवक घर के नंबर पर कॉल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे और ऐसा न करने पर चेहरे पर तेजाब डालने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी देहात नवीनत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलौर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने आसफनगर निवासी विकास के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें