फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंढौरा में ट्रक की टक्कर से महिला की मौतण्

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा (ब्यूरो) मंगलौर मार्ग पर ईदगाह के पास मिनी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन

इक्कड़ खुर्द निवासी खुर्शीद (25 )पत्नी नरगिस और डेढ़ साल के बच्चे के साथ जबरदस्तपुर में शादी में शामिल होने आया था। पति पत्नी बाइक से मंगलौर गए थे। जब वह लौट रहे थे तभी लंढौरा ईदगाह के पास सामने से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नरगिस की मौके पर ही मौत हो गई। पति और बच्चे को भी चोट लगी है। हादसे को अंजाम देकर आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। दरोगालोकपाल परमार का कहना है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। जिसके बाद परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें