फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। पूर्व वनकर्मी के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने नगदी और सामान चोरी कर ली। बताया गया है कि वनकर्मी बीमारी के चलते जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती है और उनकी पत्नी भी अस्पताल गई थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला कायस्थान निवासी रामकुमार वन विभाग के रिटायर कर्मी है। बताया गया कि कुछ दिनों से वह बीमारी के चलते जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती है। उसकी पत्नी भी उसकी देखभाल के लिए अस्पताल गई है। इसी दौरान देर रात को बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर सामान और नगदी चोरी कर ली। मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी । पुलिस के अनुसार घर में रखा कौन सा सामान चोरी हुआ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें