फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने महिला का एटीएम बदलकर 16 हजार की नकदी उड़ायी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
जालसाजों ने कस्बा स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने आई महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 16 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पासबुक में एंट्री कराने पर महिला को अपने खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के ऐथल गांव निवासी गुरमीत कौर ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपना खाता लक्सर स्थित स्टेट बैंक में खोल रखा है। वह 29 सितंबर को लक्सर के हरिद्वार रोड मोहल्ले में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। उसके खाते से कई बार प्रयास करने के बावजूद एटीएम से पैसे नहीं निकले। इसी बीच एटीएम में पहले से ही मौजूद एक युवक ने पैसे निकालने में उसकी मदद की बात कहते हुए उसका एटीएम बदल दिया। लेकिन एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकले। महिला के मुताबिक उसके बाद वह वहां से चली गई और जब उसने बैंक में जाकर अपनी पासबुक में एंट्री कराई, तो उसे उसके खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उधर कोतवाली टी एस राणा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखरनीय है कि जालसाजोें द्वारा ग्राहकों का एटीएम बदलकर नकदी निकालने की यह पहली घटना नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें