फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरियां गायब, मांस के टुकड़े मिलने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

खड़ंजा कुतुबपुर गांव में अज्ञात जानवर ने गांव के दो लोगों की तीन बकरियों को अपना निवाला बनाया। मांस के टुकड़े गांव के नजदीक जंगल के निकट मिले। खतरनाक जानवर की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

खड़ंजा कुतुबपुर गांव अज्ञात जानवर ने दो दिन पहले गांव के अरशद पुत्र तनवीर, राजा पुत्र अय्यूब ने अपनी बकरियों को आंगन में बांधा था। लेकिन सुबह जब उन्होंने उठकर देखा तो राजा की एक और अशरद की दो बकरी लापता थीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बकरियों की तलाश की तो मांस के टुकड़े गांव के जंगल के निकट पड़े मिले। ग्रामीणों का मानना है की अज्ञात जानवर ने तीनों बकरियों को अपना निवाला बनाया होगा। गांव के निकट खतरनाक जानवर होने की आशंका से दहशत का माहौल है। ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद हो रहे हैं। और अपने मवेशी भी घर के अंदर बांध रहे हैं। उधर, रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो जंगल में निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें