फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज की निशानदेही पर तमंचा व कार नंबर प्लेट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में लूट के प्रयास में गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिए गए पंकज सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा, कार की फर्जी नंबर प्लेट और एक कटर बरामद किया है। साथ ही पूछताछ के दौरान पंकज ने कई लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात भी पुलिस को बताई है। वहीं, पुलिस की एक टीम ने फरार चल रहे बदमाश अफजल व उसके साथियों की तलाश को बिहार में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मालवीय चौक पर आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय पर 25 फरवरी को हथियारबंद पांच बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। लूट में विफल होने पर बदमाश एक कर्मचारी के पर्स में रखी नौ हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे। बदमाशों के चेहरे कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर पंकज सिंह पुत्र स्व. सुरेश सिंह निवासी बनगाई, थाना गुलहरिया जिला गोरखपुर यूपी को गोरखपुर से गिरफ्तार किया था। वहां कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने 48 घंटे का ट्रांजिक्ट रिमांड लिया था और उसे रुड़की लेकर पहुंची थी। पंकज ने पूछताछ में लूट में शामिल अपने साथी व गैंग के सरगना फजल निवासी फुलवटिया, पटना (बिहार), सोनू कुमार पुत्र उमाशंकर निवासी पनराही, थाना दोहरी घाट जिला मऊ (यूपी), सुहेल और जेड अली निवासी फुलवटिया शरीफ, जिला पटना (बिहार) के नाम बताए थे। पंकज को जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसका 48 घंटे का रिमांड लिया था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि शुक्रवार को पंकज की निशानदेही पर मेरठ के दौराला के पास जंगल से एक तमंचा, कार की फर्जी नंबर प्लेट और एक कटर बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पंकज ने कई अहम जानकारियां भी दी है। साथ ही अफजल व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बिहार में डेरा डाले हुए है। जल्द ही फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें