फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए पांच लाख रुपये मांगे तो गला घोंटकर हत्या कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर शव नहर में
विज्ञापन

फेंकने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वर्ष 2017 में हत्या कर शव नहर में फेंकने के आरोपी अब्दुल कैश उर्फ आलम को गिरफ्तार किया है। उसने साथियों के साथ रणहौला थाना इलाके में अब्दुल माबूद की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। तभी से वह फरार था। कोर्ट ने उसे वर्ष 2018 में भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, इंस्पेक्टर यशपाल की टीम ने मूल रूप से बिहार निवासी और दिल्ली के नांगलोई इलाके में रहने वाले अब्दुल कैश (45) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अब्दुल कैश ने सतीश उर्फ तांत्रिक, मनोज चौधरी, विकास कुमार, अविनाश चौबे, गुरप्रीत भाटिया उर्फ अमन के साथ 15 अगस्त, 2017 को पार्टी रखी। यहां अब्दुल कैश ने अब्दुल माबूद को बुलाया और उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद, अब्दुल माबूद के शव रणहौला नहर में फेंक दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब्दुल कैश ने अब्दुल माबूद से पांच लाख रुपये उधार ले रखे थे। अब्दुल माबूद ने पैसे मांगे तो साजिश रचकर उसे पार्टी में बुलाया गया और वहां गला घोंटकर हत्या कर दी थी। अब्दुल कैश वर्ष 2003 से दिल्ली में रह रहा है। उस पर गांजा सप्लाई के भी आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें