फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में वॉर्डन के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में सीओ और महिला दारोगा ने संस्थान पहुंचकर वार्डन और तीन छात्रों के बयान दर्ज किए हैं। सीओ का कहना है कि पहले भी प्रोफेसरों और कुछ छात्रों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बयान और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
करीब दो महीने पूर्व यहां के एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की छात्रा ने संस्थान के निदेशक और प्रोफेसरों समेत आठ लोगों के खिलाफ जातिगत भेदभाव एवं यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। मामले में एसएसपी ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। एसआईटी ने जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में दो प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। सीओ चंदन सिंह बिष्ट अब मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच संस्थान की एक अन्य छात्रा ने एसएसपी को मैसेज भेजकर एक प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच महिला दारोगा मनसा ध्यान कर रही हैं। सोमवार को दोनों मामलों में सीओ चंदन सिंह बिष्ट और महिला दारोगा मनसा ध्यानी संस्थान पहुंचीं। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में हास्टल वार्डन और तीन छात्रों के बयान दर्ज किए गए हैं। जबकि महिला दारोगा मनसा ध्यानी ने भी दो छात्रों के बयान दर्ज किए हैं। जल्द रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें