ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
एक महिला अपने ससुराल से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। ससुराल वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच पता चला कि वह एक युवक के संपर्क में थी। इसके बाद ससुराल वालों ने कोतवाली पहुंचकर युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला दो दिन पूर्व ससुराल से अचानक लापता हो गई। पहले तो ससुराल वालों ने सोचा कि वह आसपास ही कहीं गई होगी, लेकिन काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो ससुराल वालों को शक हुआ। उन्होंने गांव और आसपास रिश्तेदारी में उसकी तलाश की। साथ ही मायके में भी जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच पता चला कि उसे आखिरी बार एक युवक के साथ जाते देखा गया था। परिजन युवक के घर पहुंचे तो वह भी गायब मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंच पुलिस को बताया कि वह अपने साथ हजारों की नकदी और जेवर ले गई है। युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया है। उधर, एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।