फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी से लूट के मामले में दो बदमाशों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

निजी बैंककर्मी से हथियारों के बल पर लाखों की नगदी लूटे जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र स्थित खुशहालीपुर निवासी आदर्श सैनी गोवर्धनपुर रोड मोहल्ले में स्थित निजी बैंक की शाखा में कर्मचारी हैं। शुक्रवार को वह मखियाली गांव में ऋण वसूली करने गए थे। वसूली की एक लाख से अधिक धनराशि बैग में रखकर वह बाइक से लक्सर लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया। साथ ही पास के गन्ने के खेत से निकले दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे नकदी से भरा बैग और कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों जंगल में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की थी, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका था। इस मामले में आदर्श ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें