आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि मेरी शादी हो चुकी है। अत्यधिक गरीबी के कारण मैं पड़ोस के एक व्यक्ति के घर में बरतन साफ करने का काम करने लगी। एक दिन उसने मेरे साथ धोखे से बलात्कार किया। यह बात जब मेरे पति को मालूम हुई तो उसने मुझे तलाक दे दिया। उक्त व्यक्ति ने मामले को शांत रखने के लिए मुझसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा है। जब भी शादी करने की बात करती तो वह बात को टाल जाता था। अब वह मुझसे शादी न करके चार मार्च को शादी करने जा रहा है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।