फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
कोतवाल अमर चंद शर्मा की वापसी की चर्चा को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक होटल में बैठक कर साफ किया कि उनकी कोतवाली में फिर से तैनाती होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता नितिन त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। जिस पर भाजपाइयों ने गंगनहर कोतवाली में धरना दिया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कोतवाल अमर चंद शर्मा को एसएसपी कार्यालय से अटैच कर दिया था। जिसके बाद से घटना को लेकर मामला काफी चर्चा में हैं। शहर में चर्चा है कि कोतवाल अमर चंद शर्मा को फिर गंगनहर कोतवाली का चार्ज दिया जा रहा है। जिससे नाराज भाजपाइयों ने बुधवार को बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में बैठक की। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों के साथ पीड़ित कार्यकर्ता नितिन त्यागी भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपाइयों ने कोतवाल की वापसी पर आंदोलन के लिए रायशुमारी की। इसके बाद भाजपाई एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से मिले। भाजपाईयों ने साफ किया है कि यदि कोतवाल की वापसी होती है, तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं बैठक में तय हुआ कि बृहस्पतिवार को भाजपाई मामले को मुख्यमंत्री से अवगत कराएंगे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कुंवर नागेश्वर, अरविंद गौतम, सुनील साहानी, नितिन त्यागी, प्रमोद चौधरी, गजेंद्र चौधरी, ब्रजेश त्यागी, प्रवीण सिद्दू आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें