फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग-रेलवेकर्मी के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
चोरों ने रेलवे गार्ड के घर से 50 हजार की नगदी समेत चार लाख के सामान पर हाथ साफ कर लिया। रेलवे गार्ड की ओर से इस बारे में पुलिस का तहरीर दी गई है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत साउथ प्रीत विहार कालोनी निवासी सचिन शर्मा रेलवे में गार्ड हैं और वर्तमान में मुरादाबाद में तैनात है। घटनाक्रम के मुताबिक रेलवे गार्ड सचिन का परिवार मंगलवार को पड़ोस में ही भगवती जागरण सुनने चला गया, जबकि बड़ा भाई और दादी घर में सोए हुए थे। इसी बीच चोर घर में दाखिल हो गए और 50 हजार की नगदी के साथ चार लाख रुपये कीमत के सामान पर साफ कर लिया। चोराें ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि घर में सो रहे परिजनाें को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी तब हुई जब भगवती जागरण सुनकर परिजन घर पहुंचे। सूचना पर गंगनहर पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जानकारी ली। ज्ञात हो कि इससे पहले भी चोर नगर क्षेत्र में चोरी की एक दर्जन वारदातोें को अंजाम दे चुके है जिसमें से कई घटनाओं का पुलिस खुलासा नही कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें