फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज सिलिंडर से दुकान में लगी आग, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक फास्ट फूड की दुकान में रखे गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी निवासी बाबू की लंढौरा के पास फास्ट फूड की दुकान है। सोमवार की सुबह बाबू दुकान पर गैस सिलिंडर से ही फास्ट फूड बना रहा था। इसी बीच लीकेज सिलेंडर से आग लग गई। दुकान के बाहर खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। दुकान के अंदर काम कर रहे युवक भी शोर मचाते हुए बाहर भागे। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलिंडर नहीं फटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, सूचना मिलते ही लंढौरा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। लंढौरा चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह मान ने बताया कि सिलिंडर लीक होने से आग पकड़ ली थी। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें