फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 19 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। इंजीनियरिंग के छात्र का एटीएम कार्ड बदलकर दो युवकों ने हजारों की रकम साफ कर दी। छात्र ने एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी के अकबरपुर निवासी निखिल कुमार रुड़की स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करता है। छात्र ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह सिविल लाइंस स्थित एटीएम से रुपये निकालने आया था। एटीएम के बाहर पहले से ही दो युवक खड़े हुए थे। जैसे ही वह पैसे निकालने एटीएम के अंदर घुसा तो दोनों युवक भी अंदर आ गए। उसने मशीन में एटीएम कार्ड लगाया तो स्क्रीन गायब हो गई। इस पर दोनों युवकों ने दोबारा एटीएम कार्ड लगाने की बात कही। उसने दोबारा एटीएम कार्ड लगाया तो स्क्रीन पहले की तरह हो गई। उसने पिनकोड डाला तो स्क्रीन फिर गायब हो गई।
इसी बीच युवकों ने एटीएम का पिनकोड देख लिया। साथ ही उससे एटीएम कार्ड लेते हुए फिर से मशीन में लगाया, लेकिन स्क्रीन चालू नहीं हुई। आरोप है कि इसी बीच युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसे नकली एटीएम कार्ड दे दिया। छात्र ने बताया कि पैसे नहीं निकलने पर वह दूसरे एटीएम चला गया। इसी बीच उसके मोबाइल पर खाते से 19 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने एटीएम कार्ड देखा तो वह दूसरा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें