फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवक को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर। लालचंदवाला गांव निवासी19 वर्षीय युवक की मंगलवार को गोवर्धनपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कराने के बाद बुधवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि युवक की मां और बहन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी 19 वर्षीय विशाल पुत्र करणपाल मंगलवार शाम को अपनी मां बबली और बहन खुशबू को बाइक पर बैठाकर लक्सर से गांव लौट रहा था। गोवर्धनपुर गांव के पास पहुंचने पर खानपुर की ओर से जा रहे एक छोटे वाहन ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों और युवक के परिजनों ने उन्हें लक्सर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां घायल विशाल ने दम तोड़ दिया था। परिजन मृतक के शव को लेकर गांव आ गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार लालचंदवाला गांव पहुंचे। ग्रामीणों से मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। बुधवार को विशाल के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं विशाल की मां बबली और बहन खुशबू का लक्सर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें