फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगा से दुराचार करने वाला डाक्टर दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिगसे दुराचार करने का आरोपी डाक्टर दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

हलवारा (लुधियाना)। पक्खोवाल गांव स्थित न्यू राज क्लीनिक में 29 जुलाई की शाम 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा को जहर का टीका देकर मारने की धमकी दे दुराचार करने वाले डाक्टर तपिंदर सिंह उर्फ राज उर्फ बिल्ला को आज सुधार पुलसि ने जगरांव की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी डाक्टर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उदर, पीड़ित छात्रा के भी आज अदालत में ब्यान दर्ज करवा दिए गए है। थाना सुधार के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा की निशानदेही पर न्यू राज क्लीनिक से उस बैड शीट को भी बरामद कर लिया गया है जिस बैड पर डॉक्टर ने दुराचार की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि बेशक आरोपी ने दुराचार के वक्त पहने कपड़े सुबूत मीटाने के चक्कर में धो दिए थे, लेकिन उन कपड़ों को भी बरामद कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच के जरिये उसमें से भी सुबूत जमा करने की कोशिश की जाएगी। इस मामले में पुलिस द्वारा ढीली कार्रवाई अपने के लग रहे आरोपों पर सफाई देते हुए थाना प्रभारी हरजिंदर ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें