फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांग के नीचे दबकर युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर। भोगपुर क्षेत्र में खनन करने गए दो सगे भाइयों मेें से एक की खनन की ढांग के नीचे दबकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, पुलिस घटना की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को क्षेत्र के कबूलपुर रायघटी गांव निवासी दो सगे भाई ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरसीवाला गांव के निकट बाणगंगा नदी में रेत लेने गए थे। बताया जा रहा है कि रेत निकालते समय अचानक नदी की ढांग गिरने से 32 वर्षीय युवक उसके नीचे दब गया। युवक को ढांग के नीचे दबने पर भाई ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को बिना सूचना दिए वे शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि युवक की मौत की जानकारी नहीं मिली है। फिर इस बाबत जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें