शामली की एसओजी टीम को बदमाश की तलाश
खतौली। शामली की एसओजी टीम को लूट व हत्या की वारदात में शामिल बदमाश की तलाश है। मेरठ के कंकरखेड़ा का बदमाश नगर में किराए का मकान लेकर रह रहा था। शामली की एसओजी टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। टीम ने बदमाश के पिता को हिरासत में लिया है। बता दें कि जिला शामली में विगत दिवस लूटपाट व हत्या की वारदात हुई थी। शामली की एसओजी टीम को इस वारदात में शामिल बदमाश के खतौली में किराए के मकान में रहने की जानकारी मिली थी। बदमाश मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला है और नगर में किसी के मकान मेें किराए का कमरा लेकर रह रहा था। एसओजी टीम ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि खतौली पुलिस को भी उसकी तलाश है।