फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....तो क्या लूट की मंशा नहीं थी बदमाशों की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। आईआईटी के रिटायर्ड प्रोफेसर के घर घुसे बदमाशों ने पत्नी और नौकरानी को बंधक तो बना लिया, लेकिन पत्नी के गले में पड़ी सोने की चेन और हाथ के कंगन को छुआ तक नहीं। जिसके चलते पुलिस को शक है कि बदमाश लूट को अंजाम देने नहीं बल्कि कुछ और इरादे से घर में घुसे थे। वारदात के पीछे पुलिस किसी परिचित के होने से भी इनकार नहीं कर रही है। जबकि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम करीब नौ बजे तनिष्क ा ज्वैलर्स के पास रहने वाले आईआईटी के रिटायर्ड प्रोफेसर सुशील अग्रवाल के घर में तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घुस आए थे। पीड़ित परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने सुशील अग्रवाल की पत्नी और नौकरानी को बंधक बनाक र करीब दस मिनट तक मकान खंगालते रहे। उसके बाद अचानक तीनों बदमाश फरार हो गए, लेकिन बदमाश कुछ भी नहीं ले गए। जबकि रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी के गले में सोने की चेन एवं हाथ में सोने की कंगन थे। ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो जांच कर रही पुलिस को संशय में डाल रहे हैं। मंगलवार को सिविल लाइंस कोतवाल साधना त्यागी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कोतवाल ने बताया कि घटना से जुड़े पहलू से पड़ताल की जा रही है। अभी तक मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें