फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा में सैन्यकर्मी की पत्नी से टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। बाजार से सामान खरीदकर ई-रिक्शा से घर वापस लौट रही एक सैन्यकर्मी की पत्नी का किसी ने पर्स चोरी कर लिया। सैन्यकर्मी की पत्नी ने ई-रिक्शा में सवार एक महिला पर पर्स चोरी करने का शक जताते हुए कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी सरोज के पति दिनेश कुमार सैन्यकर्मी हैं। मंगलवार को सरोज बीटी गंज बाजार में सामान खरीदने आई थी। करीब डेढ़ बजे वह सामान खरीदकर ई-रिक्शा से घर वापस लौट रही थी। इस बीच नगर निगम पुल से ई-रिक्शा में दो महिलाएं भी मिलिट्री चौक तक जाने के लिए सवार हो गई। मिलिट्री चौक पर ई-रिक्शा पहुंचने पर दोनों महिलाएं उतर गई। चौक से कुछ ही दूरी पर सरोज ने अपना पर्स गायब देखा तो ई-रिक्शा रुकवा दी। साथ ही चालक को पर्स गायब होने की जानकारी दी। ई-रिक्शा चालक ने मिलिट्री चौक तक पर्स को ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। महिला ने बेटे के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पर्स चोरी होने की तहरीर दी। महिला ने बताया कि ई-रिक्शा में सवार दोनों महिलाओं ने पर्स चोरी किया होगा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें