फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का फर्जी बैनामा कर 25 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक व्यक्ति ने एक ही जमीन का दो लोगों को बैनामा कर देवबंद निवासी युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। सच्चाई पता चली तो युवक ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन व्यक्ति ने इनकार कर दिया। युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूपी के देवबंद निवासी प्रद्युम्न ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रुड़की निवासी एक व्यक्ति से उसकी पुरानी जान पहचान थी। उसने रुड़की क्षेत्र में अपनी कई बीघा जमीन होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह सस्ते दाम पर जमीन बेच रहा है। इस पर प्रद्युम्न ने जमीन दिखाने की बात कही। परिचित ने मौके पर ले जाकर उन्हें जमीन दिखाई और करीब 25 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोप है कि इसी बीच परिचित ने 25 लाख रुपये लेने के बाद जमीन का बैनामा कर दिया। वह मौके पर गए तो दूसरा व्यक्ति काम करता मिला। उसका कहना था कि जमीन उसने कुछ दिन पहले ही खरीदी है और उसके पास बैनामे के कागज भी हैं। उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि परिचित ने एक ही जमीन के दो बैनामे किए हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो उसने इनकार कर दिया। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों को आमने-सामने बैठाकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें