फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगी पोकलैंड मशीन कराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

बालावाली घाट पर किए जा रहे अवैध खनन के विरोध में कलसिया गांव के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी में चलाई जा रही पोकलैंड मशीन बंद करा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया बालावाली घाट के समीप अवैध खनन कर रहे हैं। बरसात में यहीं से गंगा डुमनपुरी और कलसिया का रुख कर भारी तबाही मचा सकती हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में भोगपुर, रामपुर रायघटी, अलावलपुर, बाड़ीटीप, निंहदपुर, सुल्तानपुर, सैदाबाद, लालपुर, मोहम्मदपुर, करणपुर, अब्दीपुर, कान्हेवाली और रायसी में बाणगंगा नदी के तट पर धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। बालावाली घाट पर भी खनन माफिया शाम होते ही गंगा में जेसीबी और पोकलैंड मशीन लेकर उतर जाते हैं और रातभर अवैध खनन किया जाता है। रविवार की शाम अवैध खनन की जानकारी मिलते ही कलसिया गांव के प्रधानपति मुकेश कुमार के साथ पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, ब्रहमपाल, बिजेंद्र, बृजपाल, सोमपाल, हुकम सिंह, विनोद कुमार आदि बालावाली घाट पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पोकलैंड मशीन से किए जा रहे अवैध खनन को बंद कराया। ग्रामीणों का कहना था कि खनन माफिया जिस जगह पर खनन कर रहे हैं, वह बालावाली घाट के समीप है। इससे क्षेत्र में बाढ़ की प्रबल आशंका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह कई बार इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से कर चुके हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उधर, खानपुर एसओ दिलमोहन ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर राजस्व टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें