फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मथुरा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, नारसन
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे मथुरा के यात्रियों की कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक घायल हो गया। इलाज के लिए रुड़की ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके दोस्तों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा के कोसीकलां थाने के वनकोट निवासी पांच युवक स्कार्पियो कार से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। शनिवार रात को करीब एक बजे नारसन तिराहे से करीब 200 मीटर पहले अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में पीछे टक्कर मार दी। इससे कार में सवार महेश (30) पुुत्र सुमेर निवासी वनकोट थाना कोसीकलां घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घायल महेश को रुड़की स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रही थी। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। महेश के दोस्तों ने मंगलौर कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। जल्द ट्रक को कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें