फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकटों के साथ दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आरपीएफ और क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (सीआईबी) की टीम ने मकतूलपुरी स्थित एक मोबाइल शॉप में छापेमारी कर रेलवे के दस तत्काल टिकटों के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दलाल के पास 7155 रुपये के अन्य टिकट भी बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईबी, मुरादाबाद के निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रुड़की क्षेत्र में तत्काल टिकटों की कालाबाजारी होने की सूचना मिल रही थी। इस पर रेलवे के खुफिया विभाग की ओर से टिकटों की कालाबाजारी करने वाले को चिह्नित किया गया। उन्होंने बताया कि पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरपीएफ रुड़की के साथ मिलकर आरोपी को दबोचने की योजना बनाई गई। रविवार दोपहर आरोपी को मकतूलपुरी स्थित उसकी मोबाइल शॉप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से तत्काल के दस ई टिकट बरामद किए गए। इन टिकटों की कीमत 3400 रुपये बताई जा है। इसके अलावा 7155 रुपये के अन्य रेलवे टिकट, कंप्यूटर, प्रिंटर और सीपीयू समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास सेतिया पुत्र राजेंद्र सेतिया निवासी रामनगर, रुड़की बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आज उसे हरिद्वार स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम में आरपीएफ एसआई शिवदयाल मीणा, संजय कुमार, विजय कुमार, हरवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें