फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी डालने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

हर का एक व्यक्ति कमेटी के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की रकम जमा कराई। इसके बाद वह फरार हो गया। लोगों को इसकी भनक लगी तो वह उसके घर पहुंचे। जहां आरोपी के घर पर ताला लगा था। आक्रोशित लोगों ने उसके घर जमकर हंगामा किया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी एक व्यक्ति कमेटी चला रहा था। कमेटी में कॉलोनी समेत शहर के सैकड़ों लोगों ने अपनी रकम जमा की थी। कमेटी में रकम लगाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर उसने कई लोगों को कमेटी में जोड़ लिया। बताया जा रहा है कि लोगों विश्वास में लेने के लिए उसने कुछ लोगों को कमेटी उठाने के नाम पर अच्छा मुनाफा दिया। यह देखकर लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई की रकम कमेटी में लगाने लगाई। कृष्णानगर निवासी मनोज ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने कमेटी के नाम पर लोगों से करीब 40 लाख रुपये जमा कराए थे। इस बीच आरोपी अपने घर से अचानक परिवार समेत लापता हो गया। घर पर ताला लगा देख लोगों को रकम लेकर फरार होने का शक हुआ। लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि वह कई दिन से घर नहीं आया है। इसकी जानकारी होने पर लोग उसके घर के बाहर पहुंचे। और जमकर हंगामा किया। सोमवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी राजेश साह को तहरीर देकर अपनी रकम दिलाने की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाएगा। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें