फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को गोली मारने के मामले में दो सगे भाइयों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। छह दिन पहले निरंजनपुर गांव में किसान को गोली मारने के मामले में पुलिस ने किसान के बेटे की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी धूम सिंह पांच अप्रैल को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। परिजनों ने घायल को ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया था, जहां किसान का इलाज चल रहा है। बुधवार को किसान के बेटे रणबीर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में किसान के बेटे रणवीर ने बताया कि उनके परिवार के राम सिंह पक्ष के लोगों के साथ जमीन को लेकर मुकदमा विचाराधीन है। इसे लेकर उक्त लोग उनसे रंजिश रखते हैं। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर देशराज और महेंद्र पुत्रगण रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें