फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर साधना और एसएसआई हरपाल पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। कयाकिंग केनोइंग कोच फिरोज खान के चर्चित प्रकरण में एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी और एसएसआई हरपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कयाकिंग केनोइंग कोच ने साधना त्यागी और हरपाल सिंह पर झूठे मुकदमे दर्ज करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

कयाकिंग केनोइंग कोच फिरोज खान ने आरोप लगाया था कि पिछले साल 27 जुलाई को पुलिस ने फोन उसे बुलाया था। इसके बाद उसे कोतवाली में हिरासत रखा गया था। इससे मिलीभगत कर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी और एसएसआई हरपाल सिंह ने उसे हिरासत में लिया था। साथ ही 151 में फर्जी चालान कर दिया था और एसडीएम के सामने पेश करने की मनगढंत कहानी बनाई थी। आरोप लगाया था दोनों ने उसे अवैध हिरासत में रखकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया था। उस दौरान इस पूरे मामले की शिकायत फिरोज खान ने तत्कालीन एसएसपी से लेकर एडीजी और मंत्रियों तक की थी। इस चर्चित प्रकरण में हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद मामले की जांच एसपी यातायात मंजुनाथ टीसी किो सौंपी गई थी। जांच के दौरान एसपी मंजुनाथ ने इंस्पेक्टर साधना त्यागी और एसएसआई हरपाल सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी को सौंपी थी। आईजी के निर्देश मिलने पर एसएसपी ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को साधना त्यागी और हरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में साधना त्यागी व हरपाल सिंह के खिलाफ अवैध हिरासत में रखने, षड़यंत्र रचने, आईपीसी की धारा 120 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें