फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टलरी के टैंक में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल की डिस्टलरी से निकलने वाले प्रदूषित तरल पदार्थ की निकासी के लिए बनाए गए बड़े टैंक में गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव को फैक्ट्री परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। खबर लिखे जाने तक परिजन हंगामा कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम मिल परिसर में कुछ ट्रैक्टर चालकों ने टैंक में युवक को तैरता देखा तो इसकी सूचना मिल अधिकारियों को दी। फैक्ट्रीकर्मियों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पंत (24) पुत्र देशराज निवासी पीपली ठेकेदारी के तहत टैंक से पानी निकालने का काम करता था। वह ट्रैक्टर से जुड़े टैंकर में पानी को भरकर बाहर निकालता था। आशंका जताई जा रही है कि देर शाम वह पैर फिसलने से टैंक में गिर गया होगा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसओ वीरेंद्र नेगी ने बताया कि टैंक में गिरने से युवक की मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई है। मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
रुड़की। युवक से लूट की सूचना वायरलेस पर जारी होने के बाद दो कोतवालियों की पुलिस घंटे भर दौड़ती रही। हालांकि, पुलिस घटना से इनकार करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर निगम पुल के पास एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल और नगदी छीन ली। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद बिना नंबर की बाइक पर सवार बदमाश मेहवड़ के रास्ते फरार हो गए। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो वायरलेस पर सूचना जारी की गई। इस पर दोनों कोतवाली की पुलिस ने मेहवड़ रोड पर कांबिंग की, लेकिन इस दौरान न तो पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई और न ही बदमाशों का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें