फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने टैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। मृतक के ताऊ ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के ग्राम पिंजोरा निवासी सत्यजीत पुत्र जगपाल सिंह अपनी स्कूटी से रविवार शाम को अपने गांव से हरिद्वार किसी कंपनी में कार्य करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग पर ग्राम रायपुर के पास पहुंचा तो सामने से जा रहे पॉपुलर से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल युवक को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मृतक के ताऊ भोपाल ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें