फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी कुंवर राम आर्य ने बताया कि बुधवार को पुलिस बेड़पुर चौक पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार को रोका और कागज दिखाने को कहा, लेकिन वह सकपका गया और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना नाम विकास पुत्र सुभाष निवासी नाजरपुर, सदर बाजार सहारनपुर बताया। पुलिस के अनुसार, युवक के पास चोरी की बाइक थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाइक को उसने अपने साथी रजत के साथ मिलकर मंगलौर के पास से चुराई थी। आरोपी की निशादेही से चोरी की दो और बाइक बरामद की गई है। एक बाइक झबरेड़ा और दूसरी गागलहेड़ी क्षेत्र से चोरी की थी। उसके साथी रजत को 15 दिन पूर्व सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर और चोरी में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गागलहेड़ी थाने में दर्ज एक मुकदमे में वह वांछित चल रहा है। आरोपी चोरी की बाइक की नंबर प्लेट और चेचिस बदलकर चलाते थे। पुलिस टीम में एसआई नीरज मेहरा, अकबर अली, अरुण गैरोला, अरविंद, मोहर सिह, हरीश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें