फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे महिला का करता रहा शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को एक महिला के साथ शादी का झांसा दे बगल के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का पति सात वर्ष पहते मर चुका है। महिला ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में लिखा गया है कि उसके पति के मरने के बाद युवक लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी महिला उससे शादी करने के लिए कहती, तो वह यह कहकर टाल देता था कि अभी नहीं कुछ दिन बाद और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक दिन जब महिला शादी का दबाव बनाने लगी, तो युवक भयभीत होकर फरार हो गया। इस मामले में महिला ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें