ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
घर का कूड़ा फेंकने निकली एक किशोरी के साथ क्षेत्र के एक युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार की शाम को कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर का कूड़ा फेंकने निकली थी। इसी बीच बढ़ेडी राजपूताना निवासी राशिद ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर दी। हंगामा होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर माहौल शांत कराया। इसके बाद आरोपी को थाने ले गए। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कलियर थानाध्यक्ष अजय सिह ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर राशिद पुत्र नसीम निवासी बढ़ेडी राजपूताना के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।