फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से नीचे गिरा बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। ट्रेन के कोच में चढ़ते वक्त एक बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के जनपद फिरोजपुर के गुरुहर साई थानाक्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी जसराज(60) अपनी पत्नी के साथ पंजाब से हरिद्वार जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह पंजाब से किसी एक्सप्रेस ट्रेन से लक्सर पहुंचे। इसके बाद उन्हें लक्सर से हरिद्वार जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में जसराज तो चढ़ गए। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी, जब वह अपनी पत्नी को चलती ट्रेन में ऊपर चढ़ाने लगे तो जसराज ट्रेन से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने उन्हें लक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाष चंद ने बताया कि ट्रेन से गिरे बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें