फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर गांव में गुरुवार को पेड़ से लटका युवक का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में कर कोतवाली ले आई। यहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के सीवान में एक पेड़ से लटका युवक का शव देखा। इसकी सूचना फैलने के बाद कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना कोतवाली में दे दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से पेड़ से लटके युवक के शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर कोतवाली ले आए। यहां युवक की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। युवक गुलाबी रंग की टी शर्ट व काले रंग की पैंट पहने था। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक किसी नशे का आदी लग रहा है। मृतक के शरीर पर कहीं किसी चोट का निशान नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें