फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित पत्रकार की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। कोतवाली गंगनहर के गेट पर एक युवक को छुड़ाने के नाम पर दस हजार रुपये ठगने वाले कथित पत्रकार की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने मंगलवार कथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

सोमवार रात को लक्सर के शिवपुरी निवासी द्रोणेश अग्रवाल के पुत्र देवांश को पुलिस ने नशे में कार ड्राइव करते समय पकड़ लिया था। सूचना पाकर द्रोणेश कोतवाली गंगनहर सोमवार की देर रात पुत्र को छुड़ाने के लिए पहुंचे थे। वहां उनकी मुलाकात कोतवाली के बाहर खड़े एक युवक से हुई। युवक ने कहा कि स्वयं का परिचय शेखर के रूप में देते हुए कहा कि वह पत्रकार है। उसने आश्वस्त किया कि वह उनके बेटे को पुलिस से छुड़वा सकता है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को देने के लिए उसने दस हजार रुपये मांगें। पैसा लेने के बाद कथित पत्रकार वहां से चकमा देकर फरार हो गया। बाद में द्रोणेश अग्रवाल ने कोतवाली जाकर मामले की जानकारी दी । इसके बाद द्रोणेश ने तहरीर देकर कथित पत्रकार के खिलाफ दस हजार रुपये ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें