बड़कोट। तहसील के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि मंगलवार को एक ग्रामीण ने क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक नवीन को नाबालिग लड़की के साथ पास के एक गांव से बरामद कर लिया। लड़की के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने, बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि लड़की का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। ब्यूरो