फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशपुर पुल से युवती ने गंगनहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गणेशपुर पुल से एक युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने युवती को छलांग लगाता देख शोर मचा दिया। देखते ही देखते पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर में युवती की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवती सहारनपुर की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक युवती गणेशपुर पुल पर पहुंची और किसी से बात करने के लिए एक दुकानदार से मोबाइल मांगा। दुकानदार ने मोबाइल दे दिया तो युवती ने एक नंबर पर किसी से बातचीत की। इसके बाद युवती पुल पर ही खड़ी रही। काफी देर तक खड़े रहने के बाद युवती ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को कूदते देख पुल से गुजर रहे लोगों ने शोर मचा दिया और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली के एसएसआई रणजीत सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंगनहर के किनारे आसपास युवती की तलाश की। साथ ही जिस नंबर पर युवती ने बातचीत की थी, उस पर कॉल कर जानकारी जुटाई। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि युवती की यूपी के सहारनपुर जिले की रहने वाली है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही गंगनहर में उसकी तलाश की जा रही है। युवती के गंगनहर में छलांग लगाने के कारण की जानकारी पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें