फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से ठगी करते दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। बैंक ऑफ आर्यावर्त के निकट महिला से दो लोगों ने ठगी का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।


मेहंदीघाट चौकी क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर निवासी वीरेंद्र की पत्नी पूनम मानीमऊ में घरेलू सामान की खरीदारी करने अपने पुत्र के साथ आई थीं। तभी आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पास दो ठग मिल गए। महिला को लच्छेदार बातों में फंसा कर जानकारी हासिल की। बाद में हाथ पर पर चूना डाल दिया। ठगों ने महिला से कहा कि अगर ये चूना लाल हो गया तो तुम्हारे पुत्र की मौत हो जाएगी। पुत्र की मौत होने की बात सुनते ही महिला सोच में पड़ गई। महिला ने ठगों से उपाय पूछा तो ठगों ने कहा तुम्हारे पास जेवर पैसा जो भी है, उसे निकल कर हाथ पर रख लो। पुत्र को बचाने की विधि बताई जाएगी। महिला अपने जेवर व पैसे निकाल ही रही थी, उसी समय आसपास मौजूद कुछ लोग पहुंच गए। लोगों ने महिला से दोनों ठगों के संबंध में जानकारी ली तो महिला ने सारी घटना को बताया। इस पर दुकानदारों ने दोनों ठगों को पकड़ लिया। पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया। इससे महिला ठगने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों ने पुलिस को अपना नाम अकील पुत्र वहीद निवासी मटियामऊ थाना अकबरपुर कानपुर देहात व दूसरे ने छुन्नू पुत्र पिस्सू निवासी मछयिला थाना घाटमपुर कानपुर देहात बताया। मानीमऊ चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि दोनों से जानकारी हासिल की जा रही है।


महिला से ठगी करते दो हिरासत में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें