फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ ने तीन प्रधानाध्यापकों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रुपेंद्र दत्त शर्मा ने तीन प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। वहीं, विद्युत कनेक्शन को दी गई धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र और बची धनराशि तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर वेतन पर रोक लगाने की चेतावनी दी गई है।
सीईओ रुपेंद्र दत्त शर्मा की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीतपुर बहादराबाद, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर झोझा रुड़की और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालावाली खानपुर के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि तीनों स्कूलों को विद्युत कनेक्शन के लिए 50 हजार रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से 25 जून 2018 को दी गई थी। वहीं, आदेशित किया गया था कि उक्त धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र और बची धनराशि को महीनेभर में जमा कराएं, लेकिन करीब 10 माह बाद भी प्रधानाध्यापकों द्वारा धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र और बची धनराशि वापस नहीं की गई है। सीईओ ने गहरी नाराजगी जताते हुए आदेशित किया है कि तीनों स्कूलों को तत्काल उपभोग प्रमाणपत्र के साथ बची धनराशि जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ रुपेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि 10 माह बाद भी उपभोग प्रमाणपत्र जमा न होना बेेहद उदासीनता है। इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। यदि इसके बाद भी उपभोग प्रमाणपत्र जमा नहीं कराया जाता है, तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें