फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 40 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। विधवा महिला को शादी का झांसा देकर देहरादून के एक युवक ने 40 हजार रुपये हड़प लिए। अब आरोपी युवक का फोन लगातार बंद है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जसोदरपुर गांव निवासी सईदा पुत्री शरीफ अहमद ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। उसने बताया कि वह झारखंड के धनबाद के झंलदा गांव की रहने वाली है। उसके पिता ने उसकी शादी जसोदरपुर के अकबर के साथ की थी। उसके पांच बच्चे हैं। तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। बताया कि पिछले महीने जब वह लक्सर आ रही थी तो इसी बीच वह एक युवक की स्कूटी पर लिफ्ट लेकर बैठ गई थी। युवक ने स्वयं को देहरादून का बताया था। उसके मांगने पर मोबाइल फोन नम्बर भी दिया था। सईदा का कहना है कि युवक ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर वह शादी करने के लिए राजी हो गई। आरोप है कि शादी के लिए खरीदारी करने को 40 हजार रुपये मांगे। अब आरोपी युवक का मोबाइल फोन भी बंद है। महिला ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें