फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन न कराने पर मकान मालिकों से वसूला दो लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। किराएदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने बीस मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लाख का जुर्माना वसूला है। साथ ही अन्य मकान मालिकों से किराएदारों का सत्यापन न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान पुलिस ने 512 किराएदारों का सत्यापन भी किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से किराएदारों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार की देर शाम गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स को साथ लेकर तेलीवाला और पाड़ली गुर्जर गांव में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस व भारी फोर्स को देखकर ग्रामीण सहम गए। पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाने की जानकारी दी तो ग्रामीण अपने घरों से बाहर आए। इस दौरान पुलिस को बीस मकान में बिना सत्यापन के किराएदार रहते मिले। पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन न कराने पर मकान मालिकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने बीस मकान मालिकों से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला। इस दौरान पुलिस ने दोनों गांव में 512 किराएदारों का सत्यापन किया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चुनाव को देखते हुए बाहरी लोगों के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिन मकान मालिकों ने किराएदारों का सत्यापन नहीं किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि किराएदा सत्यापन अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें