फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में घुसकर दो युवकों ने कर्मचारियों की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। ढाबे के कर्मचारियों ने दो युवकों से बिल का भुगतान करने को कहा तो वे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास पंजाबी ढाबा है। रविवार की रात दो युवक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने खाना खाया। इस बीच कर्मचारी उनके पास खाने का बिल लेकर पहुंचा। बिल देखकर दोनों भड़क गए और गाली गलौज करते हुए कर्मचारी को धमकाने लगे। विरोध करने पर दोनों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों के साथ भी दोनों ने मारपीट की। इससे अफरातफरी मच गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़की निवासी अमित कुमार और इकबालपुर निवासी मोंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें