फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बाइकर्स ने महिला से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। घर के बाहर खड़ी एक महिला से बाइक सवार दो युवकों ने पता पूछने के बहाने झपटा मारकर गले से चेन लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार महिला को धक्का देकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक संदिग्ध बाइक नजर आ रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर निवासी अनीता देवी पत्नी ईश्वर चंद दोपहर अपने घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके पास पहुंचे। युवकों ने किसी व्यक्ति का पता पूछा और बातों में उलझा लिया। इस बीच महिला का ध्यान भटकने पर बाइक के पीछे बैठे एक युवक ने गले पर झपटा मारकर चेन छीन ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती बाइक सवार उन्हें धक्का देकर तेजी से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर आए और जानकारी ली। महिला के चेन लूट की जानकारी देने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से बाइक सवारों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश कर रही है। इस संबंध में महिला की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई। महिला ने बताया कि सोने की चेन करीब ढाई तोले की थी, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चेन लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें