नरही। थाना क्षेत्र के गाजीपुर सीमा पर एसओ टीबी सिंह ने रविवार की रात गश्त के दौरान पिस्टल और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अपने सहयोगियों के साथ गाजीपुर सीमा की तरफ गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक युवक पैदल आता दिखा और पुलिस की गाड़ी देखकर सड़क से उतर कर बागीचे की तरफ जाने लगा। पुलिस ने आवाज लगाई तो वह भागने लगा। जिसे दौड़ा कर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नीरज राय उर्फ नीक्कू पुत्र जयकिशुन राय निवासी नारायणपुर, थाना नरही बताया।