फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। साथ ही जिस व्यक्ति ने रुपये लिए थे, उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी रामपाल ने तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व उनकी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। उसने बताया था कि उसकी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में अच्छी पहचान है और वह उनके लड़के की नौकरी लगवा सकता है। साथ ही बताया कि कुछ पदों पर नियुक्ति भी निकली है। रामपाल ने बताया कि उसकी बातों में आकर उन्होंने बेटी की नौकरी लगवाने की बात कही। इसके एवज में उसने दो लाख रुपये देने की बात कही। उसके विश्वास में आकर उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए। रकम लेने के बाद उसने एक निर्धारित तिथि में परीक्षा होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि निर्धारित तिथि वाले दिन उन्होंने परीक्षा के बारे में पूछा तो उसने परीक्षा रद्द होने की बात कही। साथ ही कुछ दिनों बाद परीक्षा और साक्षात्कार होने की बात कही, लेकिन कुछ दिन बाद भी न तो परीक्षा हुई और न ही साक्षात्कार। इसके बाद उन्होंने युवक से संपर्क कर अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि वह बहाने बनाने लगा। कुछ दिनों बाद उसने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये लेने का आरोप है, उससे इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें