मंगलौर। प्रेमी युगल के लापता होने के मामले में प्रेमी के दो दोस्तों की होशियारी उनके गले में फंस गई। प्रेमिका के परिजनों ने दोनों दोस्तों को बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। पुलिस ने बमुश्किल दोनों को छुड़ाया।
मंगलौर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले युवक और युवती लापता हो गए। पहले तो युवती के परिजन सब कुछ जानकर भी अंजान बने रहे। बाद में युवक का एक दोस्त उनके लापता होने की सूचना देने युवती के घर पहुंचा। इसपर परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह दूसरे दोस्त संदीप को भी बड़ी सफाई के साथ घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों की खूब पिटाई की।
कसी तरह एक युवक ने सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक उत्तर प्रदेश के हरदोई व शंाहजंहापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों को पुलिस चौकी में रखा है। उनके परिवार वालों को जानकारी देकर बुलाया गया है। पुलिस ने बंधक बनाने वालों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की है।