लक्सर। लक्सर सीएचसी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत खोले गए किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का दस से 19 साल तक के किशोर लाभ उठा सकते हैं। यहां किशार पोषण, मानसिक, स्वास्थ्य, नशा व अन्य जानकारी निशुल्क हासिल कर सकते हैं।
परामर्श केंद्र मेें एक पुरुष व एक महिला परामर्शदाता नियुक्त है। परामर्शदाता अरविंद गुप्ता व डॉली गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत दस साल से 19 साल तक के किशोर व किशोरी सीधेे सीएचसी पहुंचकर छह विषयों पर परामर्श ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए दो एएनएम को मास्टर ट्रेनर ने तहत ट्रेंनिग दी जा चुकी है। दोनों मास्टर ट्रेनर ललिता नायर व मिथलेश अन्य एएनएम को इसकी ट्रेनिंग दे रही है। यदि किसी किशोर को परामर्श के बाद चिकित्सकों के ट्रीटमेंट की जरूरत है तो उसे इलाज भी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पहुंचकर किशोर छह बिंदुओं पर निशुल्क जानकारी ले सकते हैं। इनमें पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशा, हिंसा एवं प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।